रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुए छालीवुड कलाकार सूरज मेहर की सड़क हादसे में मौत हो गई है. सरसींवा इलाके में उनकी स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर मारने से ये घटना हुई है. आज ही ओडिशा में उनकी सगाई होनी थी. अब उनकी अर्थी उठेगी, जिससे उनके परिजनों के साथ ही उनके प्रशंसकों व छालीवुड में शोक का माहौल है.
बता दें कि सूरज मेहर बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरिया निवासी थे. छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन की भूमिका के लिए वे प्रसिद्ध थे. वे कई फिल्मों में विलेन का दमदार किरदार निभाकर इसे साबित भी किया था. अभी फिल्म आखिरी फैसला की शूटिंग चल रही थी. बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात उसी के एक हिस्से की शूटिंग पूरी कर लौट रहे थे.
अभी स्कॉर्पियो सरसींवा इलाके के पिपरडुला के पास पहुंची थी. तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी को तेज टक्कर मार दी. इससे स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं उसमें सवार सूरज के साथ ही ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया.
जैसे ही हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, वे राहत व बचाव के लिए पहुंचे. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई. फिर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सूरज मेहर को मृत घोषित कर दिया. जबकि चालक को बिलासपुर रेफर किया गया है.
ओडिशा में होने वाली थी सगाई
सूरज की शादी ओडिशा के भठली निवासी युवती के साथ तय हुई थी. बुधवार को ही ओडिशा में उनकी सगाई होने वाली थी. परिजन इसकी पूरी तैयारी कर चुके थे. वहीं हादसे में अब सूरज की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft