कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एमपी बॉर्डर के पास एक मेटाडोर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई. इससे वाहन के परखच्चे उड़ गए. वहीं उसमें सवार चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है.
बता दें कि ये मेटाडोर एमपी की ओर से आ रही थी. तभी कुकदुर थाना क्षेत्र की हनुमत घाटी के पास अचानक वह अनियंत्रित हो गई और फिर सीधे 20 फीट नीचे चट्टानों के बीच जा गिरी. वहीं मौके से गुजर रहे लोगों ने देखा और बचाव की कोशिश की. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची.
फिर घायलों को निकालकर तत्काल पंडरिया स्थित अस्पताल भेजा गया. वहां 2 लोगों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है. साथ ही एक को दूसरे अस्पताल रेफर किए जाने की खबर है. इसके साथ ही पुलिस उनकी पहचान करने में भी जुटी हुई है. बहरहाल उनके मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft