बिलासपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया जाता रहा है. वहीं अब पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर ने डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य पदों पर 18 चयनितों पर सवाल उठाते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है. इसमें पूछा गया है कि एक ही अफसर व नेताओं के रिश्तेदारों का ही इन पदों पर चयन आखिर कैसे हो गया. हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने भी इस पर नाराजगी जताई है और शासन से नियुक्ति को लेकर पूरी जानकारी मांगी है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की ओर से 2021 में डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था. प्रारंभिक परीक्षा व अन्य कवायदों के बीच आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट का स्टे लग गया. बाद में सुप्रीम कोर्ट की दखल से स्टे हटा व इसी साल आगे की प्रक्रिया पूरी कर चयन सूची जारी की गई है. वहीं सूची जारी होने के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया.
18 के चयन को बता रहे संदिग्ध
दरअसल, नियुक्ति में 18 ऐसे चयनितों पर सबसे ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं. इनमें से कई तो पीएससी के चेयरमैन टामन सोनवानी के रिश्तेदार ही हैं. जबकि कई विभिन्न स्तर के अफसरों के बेटे-बेटी या रिश्तेदार व कुछ कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदार हैं. याचिका में बाकायदा उनकी सूची भी सौंपी गई है.
इनके चयन पर मांगा जवाब
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft