रायगढ़/बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक्सिस बैंक में हुई 5 करोड़ से ज्यादा की सशस्त्र डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बलरामपुर जिले की रामानुजगंज पुलिस ने ट्रक में सवार होकर झारखंड भाग रहे 4 डकैतों को धर दबोचा है. उनके पास से डकैती की नकदी रकम और सोने मिले हैं. इससे पहले वे चोरी की कार से उतरकर इस ट्रक पर सवार हुए थे. बताया जा रहा है कि डकैत बिहार के रहने वाले हैं और गैंग बनाकर इस वारदात को अंजाम दिए हैं.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साथ ही रायगढ़ पुलिस को भी मामले की तत्काल सूचना दे दी गई है. जल्द ही रायगढ़ पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया जा सकता है. बता दें कि पूरे मामले की जांच के दौरान रामानुजगंज पुलिस को एक लावारिस क्रेटा कार भी मिली जो कि चोरी की थी. जांच से ये भी स्पष्ट हुआ है कि डकैत इसी पर सवार होकर पहुंचे और फिर उसे लावारिस हालत में छोड़कर इस ट्रक पर सवार हो गए.
सुबह बैंक पहुंचे थे डकैत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायगढ़ के एक्सिस बैंक ब्रांच में सोमवार की सुबह करीब पौने 9 बजे सशस्त्र डकैत पहुंचे थे. आते ही उन्होंने पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया और फिर मैनेजर पर चाकू से हमला करते हुए लॉकर की चाबी हासिल कर ली. फिर सोने की बिस्किट व नकदी समेत 5 करोड़ की ज्यादा की संपत्ति लेकर डकैत पैदल ही भाग निकले थे.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft