रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज बुधवार को जारी होने वाली है. बताया जा रहा है कि इसमें 35 नाम हैं. वहीं एक सूची भी वायरल हो रही है, जिसमें ये 35 नाम दर्ज हैं. इन पर गौर करें तो इस बार रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदरदास को टिकट दिया गया है. दुर्ग से अरुण वोरा चुनाव लड़ने वाले हैं. हालांकि अधिकृत रूप से सूची जारी होने का सभी को इंतजार है.
बता दें कि कांग्रेस ने अब तक 30 नामों की घोषणा की है. शेष 60 सीटों के लिए कवायद की जा रही है. इसी कड़ी में दिल्ली में चुनाव कार्यसमिति की बैठकें लगातार होती रही हैं. मंगलवार को फिर से हुई चर्चा के बाद दूसरी सूची के लिए नाम तय कर लिए गए हैं. वहीं इसकी आज घोषणा करने की पूरी संभावना जताई जा रही है.
कहा जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में 35 नाम रखे गए हैं. वहीं वायरल सूची को सच मान लिया जाए तो कुछ नाम चौंकाने वाले लग रहे हैं. महंत रामसुंदर दास जो पहले पामगढ़ से और बाद में जैजैपुर से चुनाव लड़े थे, उनका नाम रायपुर दक्षिण से दिया गया है. इसी तरह कई और नाम हैं.
ये है वायरल सूची
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft