रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है. वारदात कोमाखान इलाके में हुई है, जहां युवक ने अपनी सगी भाभी और देवर पर सब्बल से जानलेवा हमला किया और फरार हो गया. दोनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
बता दें कि मामला जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली गांव का है. यहां मंगलवार की शाम 31 वर्षीय तुलसी ठाकुर पति जयदेव ठाकुर और उसका 3 वर्षीय बेटा कमलेश घर पर थे. जबकि उसका 8 वर्षीय बड़ा बेटा अपने पिता व दादी के साथ घर से बाहर था. इसी दौरान उसका देवर 30 वर्षीय पुकराम ठाकुर 30 शराब पीकर आया. यहां देवर भाभी के बीच किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ.
तभी गुस्से में आकर पुकराम ने सब्बल उठा लिया. फिर अपनी भाभी पर वार कर दिया. इस बीच बच्चा भी वहां पर आ गया. गुस्से में आए पुकराम ने बच्चे पर भी हमला कर दिया. लोग जब तक लोग वहां पहुंचते दोनों की मौत हो चुकी थी. वहीं आरोपी मौके से भाग निकला था. बाद में इसकी जानकारी परिजनों और फिर पुलिस को दी गई. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft