बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से लगे गांव में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई है. घटना सोमवार सुबह की है, जब वे नहाने के लिए गई थीं. एसडीआरएफ की टीम की मदद से तीनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही गांव में मातम पसर गया है. जबकि परिजनों ने शव को फोरलेन सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है.
बता दें कि सेंदरी में जिन 3 की मौत हुई है उनमें से एक 18 साल की थी तो बाकी 14 और 11 साल की थीं. वहीं जहां पर वे डूबी हैं, वहां रेत के अवैध उत्खनन के चलते गहरा गड्ढा हो गया था, जिसके चलते वे नहाते हुए अचानक गहराई में चली गईं. परिजनों की नाराजगी इसी अवैध खुदाई को लेकर है. दरअसल, ये तीनों सुबह नहाने के लिए वहां बनाए अस्थायी घाट पर पहुंची थीं. तभी ये घटना हो गई.
बचाने के चक्कर में डूबीं तीनों
बताया जा रहा है कि तीनों में से एक गहरे पानी में चली गई. फिर उसे बचाने के चक्कर में एक और फिर दूसरी भी गहराई में जाती चली गई. बाद में पता चला कि तीनों डूब गई हैं. इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई. सफल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई. तब मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची. आखिरकार तलाश के बाद तीनों का शव बरामद कर लिया गया.
इनकी हुई मौत
डबरापारा में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, दमकल की टीम ने आग पर किया नियंत्रण, बड़ा हादसा टला
ED-EOW का बड़ा एक्शन: भारतमाला घोटाले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबियों पर छापा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft