रायपुर. CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. इसके साथ ही बीते रविवार से अधिकांश जिलों में बारिश का दौर भी शुरू हो गया है. इसी के साथ अब अगले 24 घंटे के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यानी भारी बारिश के बीच नदी-नालों में बाढ़ आने से लेकर और भी कई तरह के खतरे हैं, जिन्हें लेकर सतर्क रहने में भलाई है.
इन जिलों में होगी भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट)
यहां यलो अलर्ट
अभी ऐसे हैं हालात
प्रदेश में मानसून की सक्रियता दोबारा बढ़ने के साथ ही राजधानी रायपुर में रविवार की रात बारिश हुई है. बिलासपुर में भी इसी तरह के हालात रहे. अधिकांश शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं. कहीं-कहीं बारिश भी शुरू हो गई है.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft