Thursday ,July 23, 2026
होमछत्तीसगढ़बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला...

बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

 Newsbaji  |  Jul 23, 2026 12:23 PM  | 
Last Updated : Jul 23, 2026 12:23 PM
1 मिनट लेट आने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई, सिर में चोट के बाद केस दर्ज
1 मिनट लेट आने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई, सिर में चोट के बाद केस दर्ज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल में शॉर्ट रिसेस के बाद महज एक मिनट की देरी से कक्षा में पहुंचने पर शिक्षक ने कथित तौर पर 12 वर्षीय छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना में छात्र के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक शासकीय मिडिल स्कूल की है। परिजनों का आरोप है कि कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला 12 वर्षीय छात्र शॉर्ट रिसेस के बाद करीब एक मिनट की देरी से क्लास पहुंचा था। इसी बात से नाराज शिक्षक लोकेश्वर निषाद ने छात्र के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसकी पिटाई कर दी।

मारपीट में छात्र के सिर पर चोट लगने के बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों की मदद से उसे तत्काल डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

अभिभावकों में नाराजगी
घटना के बाद परिजनों ने डौंडीलोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्कूल के छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft