Wednesday ,August 05, 2026
होमछत्तीसगढ़छग पुलिस में बड़ा फेरबदल, लंबे समय से एक ही थाने में जमे 11 निरीक्षक और 3 उपनिरीक्षकों का तबादला...

छग पुलिस में बड़ा फेरबदल, लंबे समय से एक ही थाने में जमे 11 निरीक्षक और 3 उपनिरीक्षकों का तबादला

 Newsbaji  |  Aug 05, 2026 07:48 AM  | 
Last Updated : Aug 05, 2026 07:48 AM
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक और 3 उपनिरीक्षकों का तबादला
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक और 3 उपनिरीक्षकों का तबादला

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौव्हाण ने लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ 11 निरीक्षकों और 3 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है।

देखिए तबादला लिस्ट

जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना, कार्यकुशलता में सुधार करना और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

तबादला आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। स्थानांतरित अफसरों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft