Sunday ,August 02, 2026
होमछत्तीसगढ़आशा गुप्ता को पीएच.डी. की उपाधि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर किया शोध...

आशा गुप्ता को पीएच.डी. की उपाधि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर किया शोध

 Newsbaji  |  Aug 02, 2026 06:48 PM  | 
Last Updated : Aug 02, 2026 06:48 PM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर शोध के लिए आशा गुप्ता को पीएच.डी. की उपाधि
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर शोध के लिए आशा गुप्ता को पीएच.डी. की उपाधि

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने वाणिज्य विषय की शोधार्थी आशा गुप्ता को "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का विश्लेषण: रायपुर नगर निगम के विशेष संदर्भ में" विषय पर किए गए शोध के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शोधार्थी आशा गुप्ता ने यह शोधकार्य महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य विभाग की शोध-निर्देशक डॉ. श्वेता महाकलकर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। शोध प्रबंध का मूल्यांकन, परीक्षकों की अनुशंसा तथा सफल वाइवा-वोसे परीक्षा के उपरांत विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएच.डी. की उपाधि के लिए पात्र घोषित किया।

यह शोध रायपुर नगर निगम के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान व्यवस्था, चुनौतियों तथा सुधार की संभावनाओं का विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जो शहरी स्वच्छता एवं पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय परिवार, वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों, शोधार्थियों तथा शुभचिंतकों ने आशा गुप्ता एवं उनकी शोध-निर्देशक डॉ. श्वेता महाकलकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि महाविद्यालय एवं उच्च शिक्षा जगत के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft