रायपुर। छत्तीसगढ़ तबादले और प्रभार परिवर्तन का सिलसिला लगातार जारी है। अब जेल विभाग में भी लंबी तबादले की लिस्ट जारी की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, अंबिकापुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर सेन्ट्रल जेल का अधीक्षक बनाया गया है। आदेश के अनुसार, योगेश सिंह क्षत्री, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल अंबिकापुर को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, रायपुर केन्द्रीय जेल के अधीक्षक अमित शांडिल्य को सहायक महानिरीक्षक, मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवायें, नवा रायपुर के पद पर भेजा गया है। इसी तरह अक्षय सिंह राजपूत, अधीक्षक, जिला जेल, राजनांदगांव को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक प्रभारी अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, अंबिकापुर के पद पर पदस्थ कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार, उत्तम कुमार पटेल, उप जेल अधीक्षक, जिला जेल महासमुंद को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल, राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है। उत्तम कुमार पटेल, उप जेल अधीक्षक, जिला जेल महासमुंद को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल, राजनांदगांव के पद पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक मौत, 86 वर्षीय बुजुर्ग का एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
छत्तीसगढ़ के पहले सिंदूर उद्यान की शुरुआत, ऑपरेशन सिंदूर को यादगार बनाने की पहल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft