बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला न्यायालय की एक महिला जज के सरकारी बंगले में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 9 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, आईपैड, मोबाइल और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह सरकारी बंगला एसपी कार्यालय के ठीक सामने स्थित है।
घर में चोरी जज हो गई परेशान
जानकारी के अनुसार, महिला जज ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रायपुर गई हुई थीं। इसी बीच सूने पड़े बंगले को निशाना बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला जब सीसीटीवी फुटेज की जांच में घर की आलमारी खुली हुई और सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। जज के बंगले पहुंचने पर चोरी की पुष्टि हुई।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिसिंग पर उठ रहे गंभीर सवाल
इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस इलाके में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कार्यालय स्थित हो, वहां एक न्यायिक अधिकारी के सरकारी आवास में इतनी बड़ी चोरी होना आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाता है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यदि एसपी कार्यालय के सामने स्थित सरकारी बंगला सुरक्षित नहीं है, तो शहर के अन्य इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने बताया कि, मले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
फिलहाल, यह वारदात जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त व्यवस्था पर कई सवाल छोड़ गई है, जिनके जवाब का इंतजार आम जनता भी कर रही है।
मैनपाट में पीलिया का कहर: उपसरपंच समेत 4 लोगों की मौत, कई गांवों में हेल्थ अलर्ट
300 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.86 करोड़ की संपत्ति जब्त
UP पंचायत चुनाव: OBC आरक्षण में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft