हाथरस। उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 141 के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डबल डेकर बस और इको कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर से मची तबाही
जानकारी के अनुसार, इको कार ने पीछे से डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इको कार तेज रफ्तार में थी और संभवतः चालक को आगे चल रही बस का सही अनुमान नहीं लग सका, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में तेज गति को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
राहत एवं बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करा दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की सूची
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft