भिलाई (जामुल)। रावणभाठा क्षेत्र में शराब सेवन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाचा ने अपने ही भतीजे की लोहे के पाइप से सिर पर वार कर हत्या कर दी। जामुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात की पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे सूचना मिली कि, रावणभाठा जामुल निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। जांच में सामने आया कि, मृतक हेमंत साहू और उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने लोहे के पाइप से हेमंत के सिर के पीछे बार-बार प्रहार किया। गंभीर चोट लगने से हेमंत अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
लोहे का पाइप बरामद
मृतक की मां ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पतासाजी और घेराबंदी की कार्रवाई की। 03 मार्च 2026 को आरोपी को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft