लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार देर शाम जारी आदेश में सचिव, विशेष सचिव और जिला स्तरीय अफसरों समेत 20 IAS के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में बलिया, आजमगढ़ और इटावा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में भी नए अफसरों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, सुधा वर्मा को सचिव राजस्व विभाग के पद से हटाकर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन नियुक्त किया गया है।
अरुण कुमार को मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बनाया गया है। दीपा रंजन को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग तथा विशाल सिंह को भी विशेष सचिव, संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार सिंह को निदेशक, संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जिला स्तर पर राकेश कुमार पटेल को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), आजमगढ़, आलोक कुमार को CDO, बलिया और संजय कुमार सिंह को सीडीओ, इटावा नियुक्त किया गया है। ओजस्वी राज को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनाया गया है।
इसके अलावा रिया केजरीवाल को विशेष सचिव, बाल विकास, संदीप भागिया को प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, परीक्षित खटाना को अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर, जग प्रवेश को विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, अजय कुमार गौतम को अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद, मनिकन्दन ए. को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद तथा डॉ. वंदना वर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक, सरकारी चीनी मिल्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अलीगंज अग्निकांड, 15 मौतों वाली बिल्डिंग गिराने का आदेश, LDA ने मालिक को दिए 15 दिन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft