इंटरनेशनल। अमेरिका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जिसमें वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 देशों के नागरिकों के प्रवेश पर बैन लगा दिया है। इस बड़े फैसले पर मंगलवार को हस्ताक्षर भी कर दिए गए है।
ये है वो 7 देश जिनपर लगा बैन
जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। अब इन देशों के नागरिक अमेरिका नहीं जा पाएंगे। ये वो 7 देश है जिन पर अमेरिका ने रोक लगाई है। सीरिया, बुर्किना फासो, नाइजर, साउथ सूडान, माली, लाओस और सिएरा लियोन शामिल है। इन 7 देशों के अलावा फिलिस्तीनी पासपोर्ट धारकों को भी बड़ा झटका दिया है। जिन लोगों के पास फिलिस्तीनी पासपोर्ट है, वो भी अब अमेरिका नहीं जा सकेंगे।
दरअसल, अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह बैन ज़रूरी है, क्योंकि इन देशों में स्क्रीनिंग और वेटिंग की गंभीर कमी, दस्तावेजों में धोखाधड़ी, आतंकी गतिविधियां, उच्च वीजा ओवरस्टे दरें और जानकारी साझा न करने की समस्या है। इसी वजह से इन देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है। इन 7 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर बैन 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। हालांकि इस नियम में अपवाद भी है, जिसमें कानूनी स्थायी निवासी, कुछ डिप्लोमैटिक वीज़ा धारक, राष्ट्रीय हित के मामले और शरण आवेदन शामिल हैं।
पहले भी इन 12 देशों पर लग चुका है बैन
डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर पूरी तरह से बैन लगा चुके हैं। इन 12 देशों में बर्मा, अफगानिस्तान, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, यमन, ईरान, लीबिया, सूडान, सोमालिया और हैती शामिल हैं।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft