रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए से अधिक शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को ED ने दोबारा मंगलवार की शाम को 5:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व में पूछताछ के लिए ईडी ने समंस जारी किया गया था।
ED ने शराब घोटाले के सिंडिकेट में शामिल लोगों के संबंध में पूछताछ कर वाट्सऐप चैट दिखाई। इसमें रकम के लेनदेन, मनी लॉन्ड्रिंग करने और वित्तीय अनियमिताओं के साथ ही हवाला के जरिए रकम का ट्रांजेक्शन से संबंधित साक्ष्य थे। इसके संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर और पूरे प्रकरण से पल्ला झाडऩे पर सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्हें दोपहर में ईडी के विशेष कोर्ट में हाजिर किया जाएगा।
ED के सूत्रों का कहना है कि, शराब घोटाले की जांच के दौरान उन्हें महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इसमें सौम्या चौरसिया के संलिप्त होने और घोटाले से अर्जित रकम में हिस्सेदारी की जानकारी मिली है। इन सभी के संबंध में पूछताछ की गई। बता दें कि, राज्य में 2018 से 2022 के पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल के दौरान शराब घोटाला हुआ था।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft