सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर अहम बैठक संपंन्न हुई। जिला विकास अधिकारी हरिशचंद्र प्रजापति और नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह ने समस्याओं को जल्द निपटाने का निर्देश अधिकारियों को दिए है। उप कृषि निदेशक ने पिछले किसान दिवस की समस्याओं के निस्तारण के बारे में जानकारी दी।
किसानों को पर्याप्त बिजली की नहीं हो रही आपूर्ति
मिली जानकारी के अनुसार, किसानों को बिजली विभाग और नलकूप विभाग से ज्यादा शिकायतें हैं। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। आलम यह है कि घंटों बिजली गुल रहती है। संबंधित अधिकारी जानकारी देने तक की जहमत नहीं उठाते है।
आवारा मवेशियों की समस्या
सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी उमेश पाण्डेय ने बेसहारा पशुओं की समस्या का जिक्र किया। उन्होंने इसका हल निकालने की मांग की है। इस समस्या के कारण किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
न्याय पंचायत में एक अस्थाई गौशाला का निर्माण
जानकारी के मुताबिक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि हर न्याय पंचायत में एक अस्थाई गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 17 हजार गौवंशों को संरक्षित किया जा चुका है। बचे हुए पशुओं को 31 दिसम्बर, 2022 तक संरक्षित कर लिया जाएगा। बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस तरह से अधिकारी किसानों की समस्याओं को दूर करने की बात कह रहे है, उन पर अमलीय जामा कब तक हो पहनाया जाएगा।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft