प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुली में गुरुवार तड़के करीब 2:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य सुरक्षित बच गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। सुरक्षित बचा एक सदस्य की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि, 6 अगस्त 2026 की रात लगभग 2:00 बजे ग्राम महुली में प्रमोद श्रीवास्तव के 100 वर्ष पुराने जर्जर मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft