सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में 27वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक ने अपने अधीनस्थों को अनुशासन में रहने के लिए एक आदेश जारी किया गया है। अब इस आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस आदेश के बाद सेनानायक का कहना है कि यह आदेश कोई नया नहीं है। यह पीएसी के ट्रेनिंग का एक अहम भाग है और अनुशासन ही पीएसी का सर्वोत्तम बल है।
27वीं वाहिनी पीएसी
यह मामला सीतापुर की 27वीं वाहिनी पीएसी का है। यहां पर तैनात सहायक सेनानायक प्रकाश दुबे ने एक पत्र जारी किया है और इस पत्र के जरिए उन्होंने पीएसी कर्मचारियों को आदेश दिया है कि प्रशासनिक भवन एवं वाहिनी आवासीय/अनावासीय परिसर में साइकिल और मोटरसाइकिल से गुजरने पर उच्चाधिकारियों को रुककर अभिवादन न करते हुए गंतव्य को रवाना हो जाता है। कर्मियों का यह आचरण अनुशासनहीनता के रूप में आता है।
आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
इस अनुशासनहीनता के क्रम में सहायक सेनानायक ने आदेशित करते हुए कहा है कि प्रशासनिक भवन और आवासीय/अनावासीय परिसर के बाहर से बाइक और साइकिल से गुजरने के दौरान उच्चाधिकारियों को रुककर अभिवादन करें। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सहायक सेनानायक ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से पालन कराना सुनिश्चित किया है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft