रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां घाटी में अनियंत्रित होकर कार के गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है। कुकदूर थाना के ग्राम पोलमी की घटना है। यह हादसा पोलमी बजाक घाटी में हुआ है। कार खाई में गिरने की वजह से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कवर्धा जिले की पोलमी घाटी में हुआ है। मृतक व घायल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक ही परिवार बताए जा रहे है। सभी प्रयागराज से अस्थिविसर्जन कर घर लौट रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर कार 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft