Wednesday ,July 01, 2026
होमदेश-दुनियाराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, जेल में 3 घंटे तक हुई अविनाश शुक्ला से पूछताछ, हो सकते है बड़े खुलासे...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, जेल में 3 घंटे तक हुई अविनाश शुक्ला से पूछताछ, हो सकते है बड़े खुलासे

 Newsbaji  |  Jul 01, 2026 08:22 AM  | 
Last Updated : Jul 01, 2026 08:22 AM
 जेल में अविनाश शुक्ला से 3 घंटे पूछताछ, हो सकते है बड़े खुलास
जेल में अविनाश शुक्ला से 3 घंटे पूछताछ, हो सकते है बड़े खुलास

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से मंगलवार (30 जून) को जेल के अंदर करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए।

79.84 लाख बरामद
सूत्रों के मुताबिक, अब तक मामले में बरामद कुल नकदी में सबसे बड़ी राशि अकेले अविनाश शुक्ला के पास से मिली है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अदालत को बताया था कि सभी आरोपियों के पास से कुल 79.84 लाख रुपए बरामद किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक रकम अविनाश शुक्ला से बरामद हुई थी।

इसी आधार पर अयोध्या पुलिस ने अविनाश से विस्तृत पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस टीम जेल पहुंची और उससे लंबी पूछताछ की। मंगलवार को हुई पूछताछ का मुख्य केंद्र अविनाश शुक्ला ही रहा।

सूत्रों का कहना है कि, अविनाश शुक्ला भी अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की तरह एक आउटसोर्स कर्मचारी था। इसके बावजूद उसके पास से सबसे अधिक नकदी बरामद होने के कारण पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है।

छानबीन जारी 
पूछताछ के दौरान पुलिस ने यह जानने की कोशिश की कि इतनी बड़ी रकम की चोरी किस तरह की गई। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया गया कि क्या किसी अन्य व्यक्ति ने उसे रकम दी थी, चोरी में उसकी भूमिका क्या थी और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके अलावा पुलिस यह भी जानना चाहती है कि कथित चोरी कब से चल रही थी और पूरी वारदात को किस तरीके से अंजाम दिया जाता था।

अन्य आरोपियों से होगी पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, अविनाश शुक्ला से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। अयोध्या पुलिस जल्द ही अन्य गिरफ्तार आरोपियों से भी जेल में पूछताछ कर सकती है। इसके लिए अदालत से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft