Wednesday ,July 01, 2026
होमयूथ एंड कॅरियरBHU भारत कला भवन में निकली नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन...

BHU भारत कला भवन में निकली नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

 Newsbaji  |  Jul 01, 2026 08:43 AM  | 
Last Updated : Jul 01, 2026 08:43 AM
BHU भारत कला भवन भर्ती 2026: ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन शुरू
BHU भारत कला भवन भर्ती 2026: ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन शुरू

वाराणसी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के भारत कला भवन में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती अभियान के तहत कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए भर्ती 
भर्ती के तहत सहायक क्यूरेटर, कलाकार, सहायक फोटोग्राफर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन और गैलरी परिचालक जैसे पद शामिल हैं। कुल 10 पदों में सबसे अधिक पद गैलरी परिचालक के हैं। इसके अलावा सहायक क्यूरेटर के 2 पद, कलाकार का 1 पद, सहायक फोटोग्राफर का 1 पद और जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता 
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सहायक क्यूरेटर पद के लिए संग्रहालय विज्ञान या हेरिटेज मैनेजमेंट में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक है। कलाकार पद के लिए फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन और पांच साल का अनुभव जरूरी है।

वहीं, सहायक फोटोग्राफर पद के लिए फोटोग्राफी में डिग्री या डिप्लोमा के साथ एक वर्ष का अनुभव मांगा गया है। जूनियर ड्राफ्ट्समैन और गैलरी परिचालक पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। संग्रहालय या संबंधित संस्थानों में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया में पहले आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार BHU के Recruitment & Assessment Cell (RAC) पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर संबंधित पद का आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा कर दें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft