दिल्ली। देशभर में रेलवे ने अपने किराए में बढोतरी कर दी है। जिसका असर लोकल, मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर सीधा पड़ेगा। हालांकि, सबअर्बन ट्रेनों और सीजन टिकट (एमएसटी और क्यूएसटी) धारकों को थोड़ी राहत रहेगी।
बता दे कि, रायपुर से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है। रायपुर-दुर्ग रूट पर हर दिन लगभग 35 से 50 हजार यात्री यात्रा करते हैं। नए किराए के हिसाब से सिर्फ इसी रूट से रेलवे को सालाना 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की अतिरिक्त आमदनी होने का अनुमान है। रेलवे का यह कदम राजस्व बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है, लेकिन यात्रियों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के किराए में संशोधन करते हुए नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत जनरल से लेकर AC क्लास तक सभी श्रेणियों में किराया बढ़ाया गया है।
जानिए कितना इजाफा?
अब AC चेयर कार, एसी थ्री टियर, थ्री इकॉनमी, AC टू टियर, AC फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास में दो पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया गया है। इसके साथ ही जनरल, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में भी बढ़ोतरी की गई है। बढ़ा हुआ किराया केवल सामान्य ट्रेनों तक सीमित नहीं रहेगा। तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी और युवा एक्सप्रेस जैसी वीआईपी और प्रमुख ट्रेनों में भी संशोधित किराया लागू किया गया है।
जनरल सेकेंड क्लास के लिए बढ़ा किराया
501 से 1500 किमी तक- 5 रुपए की बढ़ोतरी
1501 से 2500 किमी तक- 10 रुपए की बढ़ोतरी
2501 से 3000 किमी तक- 15 रुपए की बढ़ोतरी
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft