रायपुर। छत्तीसगढ़ से दर्दनाक हादसे की बड़ी खबर आ रही है। यहां केंद्री गांव में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया है। जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल होने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 E 4060) जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी। अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है। हादसे में बलराम पटेल, अजहर अली और बरखा ठाकुर की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अभनपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, अन्य घायलों को पास के अस्पताल में इलाज जारी है। सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की गहनता से छानबीन की जा रही है।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft