लखनऊ। उत्तर प्रदेश से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि नकुल दुबे आज यानि गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। इससे पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी का ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
दरअसल, नकुल दुबे पर पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण ये कदम उठाया गया था। इस की जानकारी मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी थी। इसी साल यूपी विधानसभा चुनावों में नकुल दुबे को पार्टी का प्रमुख ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पेश किया गया था।
बता दें कि, बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के बाद नकुल दुबे पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा माने जाते थे। पहली बार 2007 में बसपा ने उत्तर प्रदेश में बहुमत हासिल किया तो लखनऊ की महोना सीट से नकुल दुबे भी विधायक निर्वाचित हुए। इस जीत का सेहरा उनके सिर भी गया और मायावती ने उन्हें कैबिनेट मंत्री पद से नवाजा भी था।
नकुल दुबे की पढ़ाई-लिखाई लखनऊ से हुई है। उन्होंने 1984 में लखनऊ के विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज से बीए किया। इसके बाद 1987 में उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी पास किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नकुल दुबे ने भाग्य आजमाया था। लेकिन वह तीसरे स्थान पर ही आ सके। इसके बाद 2019 के आम चुनाव में वह सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से मिली सीट पर सीतापुर सीट से चुनाव में खड़े हुए लेकिन यहां भी उन्हें हार मिली।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft