पुरी। ओडिशा में पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के सामने ऐतिहासिक एमार मठ के पास लोकनाथ मंदिर के पुजारी रवि नारायण पात्र के पुत्र शिवराम पात्र की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपित चंदन बारिक व उसके अन्य दो साथियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर विशाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। आरोपित चंदन बारिक के पास हथियार कहां से आया, इस पर पूछताछ चल रही है।
इस वारदात की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। मंगलवार की रात पुरी एमार मठ के पास सेवक (पुजारी) के बेटे को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद तलुच्छ मुहल्ले में रहने वाले शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद सिंहद्वार, टाउन थाना पुलिस के साथ एसपी कुंवर विशाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शिवराम बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच, अपराधी ने एमार मठ के समीप उसके सिर में दो गोलियां दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft