इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सियालकोट में मिलिट्री बेस पर सिलसिलेवार धमाके हुए हैं। चारों तरफ आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई। द डेली मिलाप के संपादक ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई धमाके हुए हैं। प्रारंभिक संकेत हैं कि यह एक गोला बारूद भंडारण क्षेत्र है। चारों तरफ भीषण आग जल रही है। कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
इस धमाके के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। वहीं इस धमाके में अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जिस तरह से सिलसिलेवार धमाके हुए हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी जान-माल का नुकसान हुआ हो। इस धमाके के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पाकिस्तान में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बलूच विद्रोहियों द्वारा अक्सर सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जाता रहा है।
वहीं, धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिट्री बेस के ऊपर से आग की लपटें हवा में फैल गई हैं। चारो तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft