महासमुंद। जिले के साइबर सेल में पदस्थ ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दरअसल, घर के बाहर हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने निकले ASI विकास शर्मा (41) युवकों को समझाते हुए अचानक गिर पड़े। आनन-फानन में विकास शर्मा को शहर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान वेंटिलेटर पर रखा गया था। करीब 45 मिनट बाद रात सवा 11 बजे डॉ विमल चोपड़ा ने उनके निधन की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 5 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में जिले के पुलिस कप्तान विवेक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ASI विकास शर्मा के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मौत का कारण क्या था? बता दें कि विकास शर्मा नारकोटिक्स सेल में ASI के पद पर सेवारत थे। महासमुंद के मूल निवासी विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किए।
आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला था
बताया जाता है कि तत्कालीन आईजी (रायपुर रेंज) जी.पी सिंह ने विकास सहित तीन जवानों को विशेष पारितोषिक देकर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया था। इसमें विकास शर्मा भी शामिल थे। विकास स्नेक केचर के रूप में भी शहर में विख्यात थे। लोगों के घरों में निकलने वाले विषैले सांपों को आसानी से पकड़कर जंगल छोड़ने में विकास को महारत थी।
(TNS)
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft