अहमदाबाद। ICC मेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने तीसरी बार T-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि भारत ने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती और पहली बार अपने ही घर में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
रविवार, 8 मार्च को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बेहतरीन तालमेल की बदौलत न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। कई शहरों में प्रशंसक सड़कों पर उतर आए, आतिशबाजी की और तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया। देशभर में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला।
ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्य
T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव आधी रात को वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे। उनके साथ टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और ICC चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे।
मंदिर में सूर्यकुमार यादव ने संकट मोचन हनुमान के दर्शन किए और टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा। सूर्या ट्रॉफी के साथ मंदिर में पहुंचे और बजरंगबली के सामने माथा टेककर देशवासियों के लिए प्रार्थना की।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft