रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत महिला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। आज महिलाएं अपनी दक्षता, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता के बल पर रेलवे के सुरक्षित और सुचारु संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महिलाएं परिचालन, तकनीकी, प्रशासनिक और सेवा क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निभा रही है। रेल संचालन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाएं लोको पायलट के रूप में ट्रेनों का संचालन कर रही हैं, वहीं ट्रेन मैनेजर के रूप में पूरी ट्रेन के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं।
तकनीकी क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। टिकट चेकिंग स्टाफ, इंजीनियर और ट्रैक मेंटेनर जैसे पदों पर महिलाएं सक्रिय रूप से कार्य करते हुए अपनी दक्षता का परिचय दे रही हैं। इससे रेलवे के विभिन्न कार्यों में उनकी मजबूत उपस्थिति दिखाई दे रही है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इतिहास में यह भी एक गौरवपूर्ण तथ्य है कि संगठन के सर्वोच्च पद महाप्रबंधक के रूप में भी एक महिला सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जो रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपनी सभी महिला कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और उपलब्धियों को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान न केवल संगठन को सशक्त बना रहा है, बल्कि समाज में महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व की नई मिसाल भी स्थापित कर रहा है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft