बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सस्ते दामों में सागौन फर्नीचर बेचने की आड़ में करोड़ों का काला कारोबार और टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। GST विभाग की विशेष टीम ने कांकर टोला में छापा मारकर फराज फर्नीचर और टीए फर्नीचर के गोदामों से 05 ट्रक सागौन की लकड़ी बरामद की है।
जामकारी के अनुसार, GST टीम को यह देखकर शक हुआ कि, सागौन का मात्र चार-पांच हजार और सोफा सेट छह हजार रुपए तक में दिखाया जा रहा था, जबकि बाजार में इसकी कीमत कई गुना अधिक है। यहीं से कर चोरी की परतें खुलती चली गईं। छापे के दौरान तीन करोड़ के टर्नओवर पर 50 लाख की कर चोरी पकड़ी गई। जिस पर मौके पर ही व्यापारियों से 05 लाख टैक्स की पहली किस्त वसूली गई। इसके अलावा फर्ज़ी बिल, अधूरे जीएसटी प्रपत्र और छिपाए गए स्टॉक की बुक्स सीज़ की हैं।
फर्जी रेट दिखाने वाले सावेद अहमद और तुवीद अहमद कांकर टोला में रहते हैं। दोनों भाई हैं। अवैध तरीके से सागौन को स्थानीय लकड़ी बताकर बेच रहे थे। GST अफसरों की टीम ने जब जांच की तो पता लगा कि, स्थानीय लकड़ी नहीं कीमती सागौन है। इसके बाद उनके प्रपत्रों की जांच की गई। जिसमें फर्जी वाले का खुलासा हुआ है। बिलों में सोफा और बेड 5000 और 7000 का दिखा रखा था जबकि मार्केट में इसकी कीमत 25 हजार से लेकर 50 हजार तक थी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft