रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर थाना क्षेत्र पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि, आमनेर नाला के पास किसी ने सोनू पाल की हत्या कर दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बीड़ी बनी हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार, अभनपुर पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि, हत्या के पीछे बीड़ी नहीं देने का विवाद था। आरोपियों ने मृतक से पीने के लिए बीड़ी मांग जिसपर सोनू पाल ने देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
ASP कीर्तन राठौर ने बताया कि, अभनपुर पुलिस को शुक्रवार सूचना मिली थी कि, आमनेर स्थित नाला में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे, CCTV फुटेज की भी जांच की, जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने 03 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
तीनों आरोपी अभनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिसमें सुमित बांदे,अजय रातरे और गुलशन गायकवाड का नाम शामिल है। घटना के बारे में अभनपुर पुलिस ने बताया कि, तीनों आरोपियों के साथ ही मृतक सोनू पाल अभनपुर के शराब दुकान के अहाता में 09 अक्टूबर 2025 की रात को बैठकर शराब पी रहे थे। मृतक सोनू पाल से आरोपियों ने बीड़ी की मांग की। जिसपर सोनू पाल ने बीड़ी देने से इंकार कर दिया। कुछ देर के बाद आरोपियों के साथ मृतक का विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपियों ने मृतक को नशा करने की बात कहकर बाइक में बैठाकर वारदात वाली जगह ले गए। यहां आरोपियों ने सोनू पाल की पत्थर मारकर हत्या कर दी और उसके शव को नाले में फेंक दिया।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft