मेरठ। कथित गूगल मैप के सहारे चलने के कारण आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है। अब एक मामला सहारनपुर में सामने आया है, जिसमें गूगल मैप (Google Map) के सहारे चल रही कार रास्ता भटककर तालाब में जा गिरी। इस कार में सवार मेरठ यूनिवर्सिटी के 04 छात्रों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
दरअसल, छात्र अपने कार से मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन अचानक सामने तालाब आ गया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह इनकी कार को बाहर निकाला। छात्रों ने बताया कि, वह मेरठ से अंबाला के कस्बा शाहबाद स्थित महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, मेरठ यूनिवर्सिटी के छात्र नेता सूर्या ने स्थानीय ग्रामीणों को बताया कि, वह अपने तीन दोस्तों के साथ मेरठ से अंबाला स्थित महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर जाने के लिए निकले थे। सरसावा कस्बे से गूगल मैप ने उन्हे सिरोही पैलेस के बराबर वाले रास्ते से मोड़ दिया। इस पर थोड़ा आगे चले तो कार चला रहे उनके साथी आदित्य को पता नहीं चला और कार तालाब में जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे से वह घबरा गए, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत से काम लिया और कार के शीशे नीचे उतारकर तालाब में ही कूद गए, फिर वहां से बाहर निकलें।
फिर उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल किया। इसके बाद ग्रामीण और पुलिस की मदद के लिए पहुंच गए। ग्रमीणों ने पुलिस की मदद से किसी तरह उनकी कार को बाहर निकलवाया। पूछने पर इन्होंने बताया कि, गूगल मैप उन्हें गलत रास्ते पर ले गया और फिर पता नहीं कैसे अचानक कार तालाब में चली गई। गनीमत रही कि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से हड़कंप मच गया है। चार दोस्तों की कार तालाब में गिर जाने की सूचना जैसे ही मिली तो पुलिस के साथ-साथ ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft