भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बिजली नगर स्थित कॉलोनी में रहने वाली 08 वर्ष की बच्ची किरण को आवारा कुत्ते ने हाथ व पैर में कई जगह नोचा दिया। मोहल्ले के लोगों ने उसे किसी तरह उसकी जांन बचाई। सुपेला हॉस्पिटल में इलाज के लिए बच्ची को भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का बधियाकरण कोरोनाकाल के दौरान से ही बंद है। नगर निगम क्षेत्र में अब तक डॉग हाउस का निर्माण भी नहीं किया गया है। 40 वार्ड वाले इस निकाय के पास आवारा कुत्तों को पकड़ने स्वयं का कोई भी संसाधन नहीं है और न ही इसके लिए कोई प्रयास जमीनी स्तर पर किया गए है। यही वजह है कि शहर की मुख्य सड़कों से लेकर वार्ड में गली मोहल्ले तक में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर फैल गया कि लोग घर से बाहर आने-जाने में डर रहे है।
हर व्यक्ति आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान है। रात में दोपहिया सवार भी इनसे सुरक्षित नहीं रहते है। वहीं, भिलाई-3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औसतन हर दिन 06 से 08 मामले आते है। बीते, 12 जून 2025 को गांधी नगर भिलाई-3 निवासी ढाई वर्ष के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। बच्चे के कूल्हे, पेट, दोनों पैर में कई जगहों पर कुत्ते ने नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
राजीव भवन में चोरी से मचा हड़कंप, AC समेत लाखों का सामान पार, दो गिरफ्तार
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft