दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का आज शुक्रवार को लातूर में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और उन्होंने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर देववर में आखिरी सांस ली। लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। शिवराज पाटिल लोकसभा के स्पीकर थे और उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर अपनी सेवाएं दी थी, उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया।
बता दें कि, शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे और लातूर लोकसभा क्षेत्र से 7 बार चुनाव जीते थे। वर्ष 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृहमंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थीं। कांग्रेस और उसके सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
राजनीतिक सफर
शिवराज पाटिल का नाम भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण और अनुभवी व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। उन्होंने, उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन और मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की थी। वह पहली बार वर्ष 1980 में लातूर से लोकसभा चुनाव के लिए चुने गए और वर्ष 1999 तक लगातार 7 चुनाव जीतकर लोकसभा में बड़े नेता के रूप में उभरे। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वह वर्ष 1991 से 1996 तक लोकसभा के स्पीकर रहे।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft