रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार यानि आज अपने 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे है। वो आज करीब 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होटल मेफेयर के लिए रवाना हो जाएंगे। अगले दिन शनिवार को दोपहर माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी कामयाबी और कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के ढेर होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा अहम है। गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक को लेकर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बताया जा रहा कि, इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री सुरक्षा अफसरों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी कर सकते है। अमित शाह सुरक्षाबलों की उन टीमों के साथ भी संवाद कर सकते हैं, जो हाल ही में हुए सफल नक्सल ऑपरेशन में शामिल थीं।
नक्सल पीड़ित और सरेंडर नक्सली भी शामिल
बस्तर ओलंपिक-2025 का गुरुवार से 3 दिवसीय आयोजन हो रहा है। यह आयोजन इंदिरा स्टेडियम में 3 दिनों तक चलना है। बस्तर संभाग के 7 जिले और विशेष नुआ बाट टीम सहित 8 टीमें इतिहास रचने के लिए उतर रही है। 3 दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन में 3500 खिलाड़ी 11 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 276 विजेताओं के अलावा ओवर ऑल चैंपियनशिप और प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मान दिया जाएगा।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft