लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी बीमरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से कॉर्डियोलॉजी में निधन हो गया। इसे कांग्रेस और कानपुर की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कानपुर में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। यह दु:खद सूचना कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने साझा की। उन्होंने बताया कि, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम लाया गया था। यहां से कॉर्डियोलॉजी रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
चार बार सांसद चुने गए थे जायसवाल
श्री प्रकाश जायसवाल उत्तर प्रदेश के कानपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। वर्ष 2009 से 2014 के बीच वे केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में सेवा दे चुके थे। जबकि 2004 से 2009 तक गृह राज्यमंत्री रहे। उनके कुशल प्रशासन और संसदीय बहसों के लिए उन्हें सदन में हमेशा सम्मान प्राप्त रहा।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। कानपुर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने साझा शोक सभा आयोजित करने की घोषणा की है। श्री प्रकाश जायसवाल के पार्थिव शरीर को कल सुबह यानि शनिवार को कानपुर में ही अंतिम विदाई दी जाएगी।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft