रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह विभाग द्वारा विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा पर प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत 36 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान श्रेणी में प्रमोशन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, राज्य शासन द्वारा गृह विभाग के 36 प्रवर श्रेणी के अफसरों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति प्रदान की गई है। आदेश में कहा गया है कि, 18 नवंबर 2025 को गृह विभाग में संपन्न हुई छत्तीसगढ़ छानबीन समिति की बैठक के बाद इन अफसरों को 37400-67000 वेतनमान और 8700 ग्रेड पे (मेट्रिक्स लेवल-15) में नियुक्त किया गया है।
देखिए पुलिस अफसरों की लिस्ट


राजीव भवन में चोरी से मचा हड़कंप, AC समेत लाखों का सामान पार, दो गिरफ्तार
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft