लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के मुख्य आरोपी छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। सात टीमों ने बलरामपुर जिले के उतरोला समेत 12 और मुंबई में दो ठिकानों पर रेड की है। इस दौरान कोठी और मकानों का कोना-कोना खंगाला जा रहा है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक टीम की मौजूदगी में ईडी के अधिकारियों ने सुबह करीब पांच बजे छापेमारी शुरू की है। जांच एजेंसी ने हाल में जलालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा’ की गतिविधियों और वित्तीय विवरणों की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया था। ‘छांगुर बाबा’ उत्तर प्रदेश में संचालित धर्मांतरण गिरोह का कथित सरगना बताया जा रहा है।
दरअसल, बलरामपुर जिले के निवासी जलालुद्दीन का असली नाम करीमुल्ला शाह है। जलालुद्दीन, उसका बेटा महबूब और उसके साथी नवीन उर्फ जमालुद्दीन तथा नीतू उर्फ नसरीन को हाल में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल जेल में बंद हैं।
इससे पहले, ईडी ने कहा था कि जलालुद्दीन ने अपने और अपने साथियों से जुड़े 40 बैंक खातों में लगभग 106 करोड़ रुपए जमा किए, जिनमें से अधिकांश राशि पश्चिम एशिया से मिली थी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि, जलालुद्दीन ने एक बड़ा नेटवर्क बनाया हुआ था, जो बलरामपुर स्थित चांद औलिया दरगाह के परिसर से संचालित होता था। इसी जगह पर वह नियमित रूप से भारतीय और विदेशी नागरिकों की बड़ी सभाओं को आयोजित करता था।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft