रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने आशिकी गुटखा फैक्ट्री और इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स के रायपुर, दुर्ग-भिलाई में 5 ठिकानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई करीब 62 करोड़ रुपए के टैक्स चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह दबिश पिछले काफी समय से बोगस बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी और शेल कंपनियों में निवेश करने के इनपुट के आधार पर हुई है। प्राथमिक जांच के दौरान लेनदेन के दस्तावेजों में बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी मिली है। इसके संबंध में गुटखा फैक्ट्री के संचालक नरेश मोटलानी और रायपुर के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर विश्वनाथ काबरा से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि, छापेमारी की यह कार्रवाई दिल्ली की 9 सदस्यीय टीम द्वारा की गई। डीजीजीआई की टीम गुटखा फैक्ट्री संचालक और डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों में प्रोडक्शन, स्टॉक और लेनदेन के दस्तावेजों की जांच में जुटी है। कच्चा माल खरीदने और निर्मित गुटखा के फर्जी बिल और आपूर्ति को जांच के दायरे में लिया गया है। जांच एजेंसी की छानबीन के बाद ही टैक्स चोरी का खुलासा होगा।
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
ऑनलाइन ट्रेडिंग और नौकरी के नाम पर 85 लाख की ठगी, भिलाई में मामला दर्ज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft