दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार देश के विभिन्न घोटालों से जुड़े मामलों पर एक्शन कर रही है। आज सुबह मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर व उनसे जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई दिल्ली में कथित 5,590 करोड़ रुपए के हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले के संबंध में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। ED की टीम सौरभ भारद्वाज के घर पर मौजूद है और तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही एजेंसी ने दिल्ली में कुल 13 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 5590 करोड़ रुपए के हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं से जुड़ी है। इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भी कर रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft