कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SP को पत्र लिखा है। यह पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसी के साथ जिले में कलेक्टर और SP के प्रशासनिक तालमेल को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है।
सुरक्षा व्यवस्था की मांग- कलेक्टर
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अपने पत्र में लिखा कि 15 अगस्त की रात लगभग डेढ़ बजे उनके बंगले का घेराव किया गया। उन्होंने सवाल उठाया है कि, जब उनके आवास के बाहर ऐसी स्थिति बनी तो उस समय पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी क्या कर रही थी? उन्होंने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक बताते हुए बंगले के आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

बंदरों की मौत के बाद हुआ था बंगले का घेराव
दरअसल, यह मामला 15 अगस्त की शाम का है। उस दिन आंधी-पानी के दौरान आसमानी बिजली गिरने से तीन बंदरों की मौत हो गई थी, जबकि दो बंदर गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायल बंदरों को लेकर कुछ लोग देर शाम वेटनरी हॉस्पिटल पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। नाराज लोगों ने डॉक्टर को फोन लगाया तो उनका मोबाइल बंद था। इसके बाद तहसीलदार और SDM से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी का फोन नहीं लगा। इस दौरान कलेक्टर जिला मुख्यालय में मौजूद नहीं थे।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft