रांची। झारखंड में ED ने मंगलवार की सुबह चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट, नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत बड़ी कार्रवाई की जा रही है। उनके मुंबई, सूरत और रांची के कुल 15 ठिकानों पर सुबह 6:00 बजे से ED की कई टीमों ने एक साथ छापेमार कार्रवाई की है। 900 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन और विदेशी शेल कंपनियों के हवाला नेटवर्क में बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, CA नरेश केजरीवाल कई प्रमुख राजनेताओं के वित्तीय मामलों को संभालते हैं। विदेशों में अवैध रूप से धन निवेश और नियमों के उल्लंघन से जुड़े आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ED की टीम रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित केजरीवाल के दफ्तर के अलावा उनके आवासीय परिसरों की भी तलाशी ले रही है। FEMA के तहत की गई झारखंड में ED की यह पहली दबिश है।
दरअसल, आयकर विभाग की ओर से पूर्व में की गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले थे। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ED ने फेमा के तहत जांच प्रारंभ की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, केजरीवाल और उनसे जुड़े व्यक्तियों की ओर से दुबई और अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों में धन का निवेश किया गया है।
बताया जा रहा कि, जांच अफसरों को विदेशों में किए गए निवेश से जुड़े लेनदेन, कंपनियों और बैंक खातों के बारे में अहम जानकारी मिली है। ED का कहना है कि, विदेशों में किए गए निवेश के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। प्रारंभिक जांच में कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो FEMA के प्रावधानों के उल्लंघन की ओर संकेत करते हैं। इसी आधार पर मंगलवार को एक साथ कई राज्यों में कार्रवाई की गई है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft