पूणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुखिया मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की है। भागवत ने कहा कि, दुनिया पीएम मोदी की बात इसलिए सुनती है क्योंकि भारत एक उभरता हुआ देश है। भारत की शक्ति को पूरी दुनिया महसूस कर रही है। यही वजह है कि, दुनिया भारत की आवाज को महत्व देता है।
आगे RSS चीफ ने कहा कि, भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि ज्ञान व प्रकाश की परंपरा है। अगर भारत का विकास सबके विकास का कारण बनें तो वही सच्चा विकास है। अन्यथा वह विनाश का प्रतीक बन जाता है। उन्होंने कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है तो दुनिया में शांति और स्थिरता आती है।
राम मंदिर को लेकर बोले- भागवत
पुणे में RSS की 100 वर्ष की यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि, राम मंदिर का निर्माण केवल एक अध्याय का समापन नहीं बल्कि ‘राष्ट्र मंदिर’ यानी मजबूत, संगठित और समन्वित भारत की दिशा में अगला कदम तय करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि, भारत की भूमिका विश्व शांति, वैश्विक संतुलन और सार्वभौमिक कल्याण में निर्णायक हो सकती है।
जानिए संघ का अगला लक्ष्य
कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि, राम मंदिर अब भव्य रूप में आ चुका है। ध्वजारोहण भी हो गया है। इसी के साथ यह संदेश भी उभर रहा है कि देश का राष्ट्रमंदिर भी जल्द ही आकार लेगा। वह इससे भी अधिक और भव्य होगा। मंदिर केवल पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज की शक्ति का आधार है। जैसे राम मंदिर बन रहा है, वैसे ही राष्ट्र मंदिर भी बनें। अधिक भव्य और अधिक सुंदर। उन्होंने कहा कि, हमारा अलगा लक्ष्य एक शक्तिशाली, एकजुट और वैश्विक कल्याण का नेतृत्व करने वाला भारत तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह काम तेजी और भव्यता के साथ पूरा करना होगा।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft