दिल्ली। सऊदी अरब से बस दुर्घटना की खबर आ रही है, जिसमें मदीना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में करीब 42 भारतीयों को मौत होने की आशंका है। हादसे का शिकार हुए लोग भारत से उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे।
42 यात्रियों के मौत की आशंका
जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब में सोमवार सुबह एक भीषण बस हादसा हो गया। मक्का से मदीना जा रहे उमरा यात्रियों से भरी एक बस की डीजल टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 42 भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे मुफरिहात नामक स्थान पर हुआ। बताया जा रहा कि, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं और सभी हैदराबाद के रहने वाले हैं। हादसे के समय बस में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे मौजूद थे।
बताया जा रहा कि, तीर्थयात्री मक्का में अपने धार्मिक अनुष्ठान पूरे करने के बाद मदीना जा रहे थे। हादसा होने के समय कई यात्री गहरी नींद में थे। लोकल लोगों ने 42 मौतों की पुष्टि की है, लेकिन अधिकारिक हताहतों की सही संख्या और घायलों की स्थिति की अभी भी जांच जारी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft