अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी के उस बायन की खूब चर्चा हो रही है, जिसे उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिया है। उन्होंने बिरसा मुंडा जयंती से लेकर बिहार चुनाव में आए परिणाम को लेकर भी बातें की। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि, राहुल गांधी को वे क्या सलाह देना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि He is not fit for politics.
छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ने बिरसा मुंडा जयंती के वृहद् कार्यक्रम को राजनीति से प्रेरित होने के सवाल पर कहा कि बहुत सारी चीजें होती हैं, जो चुनाव राजनीति व वोट बैंक के लिए नहीं होती है। राष्ट्र निर्माण व समाज निर्माण असली लक्ष्य होता है। भाजपा नेशन फस्ट के कॉन्सेप्ट पर काम करती है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने कहा था कि, सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन ये देश रहना चाहिए। वहीं हमारा मूल वैचारिक भाव है। आज तिरंगा यात्रा होती है, स्वच्छता के अभियान चलते है। यह सब ऐसे कार्यक्रम हैं, जिसका वोट बैंक से कोई संबंध नहीं है।
वहीं, वित्तमंत्री के बयान को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, राहुल गांधी कभी भी निचले स्तर की राजनीति नहीं करते और जो मुद्दे वे उठाते हैं, समय के साथ सही साबित होते हैं। सिंहदेव ने भाजपा के घमंड पर भी चोट की और कहा कि, भाजपा भूल जाती है कि कभी लोकसभा में उनकी स्थिति सिर्फ 02 सीटों तक की ही थी।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft