डेस्क. बीकानेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाने पर बीकानेर में खुशियां मनाई गई. भारतीय जनता पार्टी से जुड़े समस्त प्रकोष्ठ और कार्यालयों में आज दिनभर खुशी का माहौल रहा. सुबह जब यह सूचना बीकानेर पहुंची कि अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री राज्य का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है ,तब से लेकर देर शाम तक दिन भर खुशियों का कार्यक्रम चलता रहा.
सुबह सांसद सेवा केंद्र में मिठाई बांटी गई, बार एसोसिएशन बीकानेर से जुड़े वकीलों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मैं मिठाई बांटी गई नोखा के विधायक बिहारीलाल बिश्नोई , नगर निगम बीकानेर की महापौर सुशीला कंवर, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य , पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा समेत अनेक नेताओं ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की.
इन लोगों का कहना था कि यह भी करने के लिए बहुत बड़ी सौगात है. बीकानेर के वकीलों का कहना था कि अर्जुन राम मेघवाल के कानून राज्यमंत्री बनने से बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की संभावनाएं बढ़ गई हैं.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft