डेस्क. श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में चक 2- आरकेएम (कुंडल) में तेज अंधड़ और बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक चरवाहे के बाड़े में सभी 65 भेड़ों की मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के तड़के लगभग 4 बजे चरवाहा शौकत अली लघुशंका से निवृत्त होने के लिए उठा तो उसके बाडे़ में सभी 65 भेड़ मृत पड़े थे. कल रात को इस इलाके में तेज अंधड़ और बारिश आई थी. गरज-चमक के साथ वर्षा हुई. संभवतः इसी दौरान बिजली गिरने से सभी भेड़ों की मौत हो गई. चरवाहे शौकत अली के सूचना देने पर सरपंच महावीर बिरट मौके पर पहुंचे.
उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी. आरएलपी के प्रदेश मंत्री अशोक गोदारा, जिला परिषद के डायरेक्टर दिलीप मेघवाल, किसान नेता राजू जाट और विक्रम सिंह आदि शौकत अली के बारे में पहुंचे. लोगों ने निरीक्षण किया तो कुछ भेड़ों के चोटें भी लगी हुई पाई गईं. भेड़ों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए रावला पशु चिकित्सालय से वेटरनरी डॉक्टर हेमंत गुप्ता को बुलाया गया. वेटरनरी डॉक्टर की टीम ने दोपहर को कुछ भेड़ों के शवों का पोस्टमार्टम किया.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft